Grand Chunri Manorath, 56 bhog, Mahaarati, Deepdaan completed on Gambhiri river.

चित्तौडगढ़। मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा चित्तौड़ में प्रथम बार आयोजित भव्य चुनरी महोत्सव छप्पन भोग, महाआरती, दीपदान आतिशबाजी ढेालनगाडो के साथ 501 फीट चुनरी, 5100 इक्यावन सौ दीपक से महाआरती जैसे भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
मेवाड़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनन्त समदानी एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतडा के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सी.पी.जोशी ढोल नगाडे एवं मंजिरे के साथ केसरिया भात का बडा थाल अपने सिर पर रखकर श्रीनाथ जी की भव्य झांकी के सामने छप्पन भोग थाल लेकर पहुंचे।
गम्भीरी माता के चुनरी मनोरथ के लिए विशेष रूप से 501 फीट की चुनरी को जयपुर के कारीगरो द्वारा तैयार कर मंगवायी गयी। चित्तौडगढ के गम्भीरी नदी पर पहली बार लगभग सोलह नावों के साथ चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया गया जिसमें महिलाएं चुनरी पहन कर व पुरूष धोती कुर्ता पहन कर बडी संख्या मे शामिल हुए। उपस्थित सैकड़ो शहरवासियों द्वारा चुनरी को हाथ लगाकर गम्भीरी मैया को समर्पित किया।
आरती के दौरान नदी के सभी तटों पर आतिशबाजी द्वारा भव्य दृश्य का निर्माण किया गया जो काफी रोमान्चित करने वाला रहा। उपस्थित जन नागरिकों, महिलाओं, बच्चों ने नोका विहार कर गम्भीरी नदी की सुन्दरता एवं कार्यक्रम की सराहना की।
महाआरती के सम्पन्न होते ही नदी के चारों तरफ एवं आसमान में भव्य सतरंगी आतिशबाजी की गई जिससे देखते ही वहॉ मौजूद शहरवासी रोमांचित हो उठे। वहां मौजूद हर व्यक्ति, महिला , पुरूष, बुजुर्ग इस अनुठे आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे थे।
श्रीनाथ जी की झांकी के सामने छप्पन भोग मे लगभग 180 तरह के व्यंजनो का भोग धराया गया वहां मौजूद सभी भक्तों के लिए दो क्विंटल नुगती एवं गर्म पकोडी का प्रसाद एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरीत किया गया।
5100 दीपक के साथ दीपदान गम्भीरी नदी मे किया गया जो देखते ही देखते एक आकर्षण बन गया।
कार्यक्रम की व्यवस्था मे ज्योति तिवारी, एडवोकेट रेखा समदानी, एडवोकेट अंजली गोस्वामी, वन्दना कुमावत, रूची श्रीमाल, सीमा पोरवाल, वन्दना भूतडा, राधा काबरा, प्रिया वासवानी, अरूणा द्विवेदी, जया तोषनीवाल, नरेश बाहेती, गोपाल पोरवाल , हिमांशु जाजु, हनुमान शर्मा, बन्टी शर्मा, महेन्द्र राजावत, बलजीत सिंह सोनी, माधव माहेश्वरी, विकास गंगवाल, अभिषेक मुन्दडा, अभिमन्यु माहेश्वरी, अभिषेक व्यास, आशीष काबरा, दिनेश कुमावत, आयुष माहेश्वरी, अर्पित छीपा, हर्षवर्धन सिंह चौहान, बादल शर्मा, आशुतोष छीपा, दीपक शर्मा, अनुराग बांगड, आदि कार्यकर्ता अन्तिम समय तक व्यवस्था मे जुटे रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






