PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सरकार दिव्यांगों को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वर्मा - Chittorgarh News

सरकार दिव्यांगों को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वर्मा

SHARE:

सरकार दिव्यांगों को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध : वर्मा
चित्तौड़गढ़। भारत सरकार की एडीप योजना के अंतगर्त दिव्यांगजन हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर सोमवार को शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राउमावि में आयोजित किया गया। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य आपूर्ति, सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बी एल वर्मा, राज्य के पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री झाबर सिंह खरार्, सांसद सी पी जोशी सहित अतिथियों द्वारा सामाजिक अधिकारिता शिविर मे 1304 पूर्व चिन्हित दिव्यांगजन लाभाथिर्यों को भारत सरकार की एडिप योजना के अंतगर्त सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। वितरण शिविर में 1304 लाभाथिर्यों को 141.11 लाख रुपये लागत के 2072 सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कायर्क्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री वमार् ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगों को सक्षम और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगों की भावनाओं को समझ कर विकलांग शब्द को बदलकर इसके स्थान पर दिव्यांग शब्द का उपयोग किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने दिव्यांगों को सुलभ परिवेश देने तथा उनके शैक्षणिक विकास व आथिर्क सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई है। सरकार ने दिव्यांगता श्रेणियों की संख्या को 7 से बढ़ाकर 21 कर दिया है। नौकरियों में आरक्षण को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण को 3 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयो में 40 प्रतिशत दिव्यांगता वाले विद्याथिर्यों को सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। दिव्यांगों को 878 करोड़ से अधिक राशि की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। साथ ही 1 करोड़ से अधिक दिव्यांगों के यूआईडीआई काडर् बताए गए हैं। दिव्यांगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर खेलों में भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांशा केंद्र के माध्यम से दिव्यांगों को सहायक उपकरण और वयोश्री योजना के माध्यम से वृद्धो को भी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगों का जीवन सरल व सुगम बनेगा। कायर्क्रम में केबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार ने बजट में मंदिरों के विकास के लिए कई घोषणाएं की है। सरकार त्योहारों पर मंदिरों की साज सज्जा और रखरखाव के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शमार् ने गांव-ढाणी में पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट की शुरुआत की है, जिसमें 1962 नंबर डायल करने पर चिकित्सक और दवाइयों सहित टीम पशुओं का घर जाकर इलाज करेगी। उन्होंने सभी से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पशुओं का बीमा कर रही है, जिसमें पशु की मृत्यु हो जाने पर 40 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी। गोपालक काडर् की मदद से 1 लाख रुपए तक का लोन गोपालको को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गोवंश की सेवा, संवधर्न व संरक्षण के लिए गौशाला खोलने पर संस्थाओं के माध्यम से अनुदान दे रही है। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री खरार् ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार राष्ट्र को तेजी से उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे ले जा रही है। सरकार स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, एक पेड़ मां के नाम अभियान, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, किसान सम्मान निधि जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास के ध्येय को साकार कर रही है। सरकार ने सवार्धिक समथर्न मूल्य में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने आम आदमी के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उन्होंने सभी से योजनाओं के पात्र लाभाथिर्यों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करने का आह्वान किया। सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार दिव्यांगों के प्रति सेवा भाव के साथ कायर् कर रही है। सरकार ने दिव्यांगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। स्कूलों, अस्पतालों सहित सावर्जनिक स्थानों पर दिव्यांगो के लिए रैंप, स्केलेटर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दहलीज पर खड़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज रक्षा उपकरणों का नियार्तक बन गया है। दुनिया भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। सरकार ने हर क्षेत्र में हर वगर् के लिए कायर् किए हैं। उन्होंने कहा कि वल्लभनगर, मावली और प्रतापगढ़ में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाएंगे। विधायक अजर्ुन लाल जीनगर ने कहा कि सहायक उपकरणों की सहायता से दिव्यांग भाई-बहनों को जीवन यापन में सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार मंदिरों को सहायता राशि उपलब्ध करवा रही है। दीपावली के अवसर पर मंदिरों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की सहायता दी गई है। भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया ने कहा कि दिव्यांगों का जीवन चुनौतीपूणर् रहता है। यह सहायक उपकरण दिव्यांगों का जीवन आसान बनाएंगे। इस कायर्क्रम के माध्यम से दिव्यांगों को साइकिल नहीं अपितु दो पैर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने दिव्यांगों से जीवन में हौसला ना हारने और खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। समारोह मे जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एलिम्को प्रवीण कुमार, द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसमे उन्होंने कायर्क्रम की जानकारी के साथ ही एलिम्को द्वारा दिव्यांगजनो के लिए निमार्ण किए जाने वाले सहायक उपकरणों की जानकारी साझा की। कायर्क्रम में मिट्ठू लाल जाट ने भी सभी का आभार प्रकट किया। इससे पूवर् अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। समारोह में बौद्धिक दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रभु श्री राम को समपिर्त नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। पूवर् चिन्हित दिव्यांगजन को एलिम्को और जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर 22 अगस्त से 2 सितंबर के मध्य आयोजित परीक्षण शिवरों मे किया गया था। प्रदान किए जाने वाले सहायक उपकरणों का निमार्ण कानपुर स्थित भारत सरकार के अधीन कायर्रत उपक्रम एलिम्को द्वारा किया गया है, जिनमे मे 103 मोटराइज्डट्राई साइकिल, 597 ट्राईसाइकिल, 235 व्हील चेयर, 410 बैसाखी, 445 वॉकिंग स्टिक के साथ, 18 रोलेटर, 144 बी.टी.ई, 10 सी.पी.चेयर, 34 सुगम्य केन, ब्रेल किट, 13 टी एल एम किट आदि सहायक उपकरण वितरित किए गये। भगवती शिक्षण संस्थान के दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण का पाठ किया गया। कायर्क्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, अति कलक्टर प्रभा गौतम, एडीएम रावतभाटा विनोद कुमार मल्होत्रा, अतिरिक्त रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, प्रधान देवेंद्र कंवर, अशोक नवलखा, भेरू सिंह चैहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशीन शमार्, डाॅ आई एम सेठिया, अनिल सिसोदिया, श्रवण सिंह राव, हषर्वधर्न सिंह, सुधीर जैन, मनोज पारीक, गौरव त्यागी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन रघु शमार् ने किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *