पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर

SHARE:

Preparations for the five-day festival of lights are in full swing

चित्तौड़गढ़ (इलियास मोहम्मद) शहर में पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं, नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों और मार्गों पर विद्युत सजावट कराई जा रही है। वहीं बाजारों में भी व्यापारियों द्वारा दुकानों पर आकर्षक सजावट कर नये उत्पाद सजाए गए हैं।

ईधर हलवाईयों द्वार मिठाई बनाने का कायर् दिन रात किया जा रहा है। दीपावली पर्व इस वर्ष 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है। पांच दिवसीय पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर पारंपरिक रुप से घरों और दुकानों में साफ-सफाई कर रंग रोगन कराया जा रहा है। इस विशेष पर्व पर कपड़ों, आभूषणों, सजावटी सामानों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है। बाजारों में पटाखों की दुकाने भी लग गई हैं, हालांकि पटाखों की खरीद दीपावली के एक या दो दिन पहले ही की जाती है। इसके साथ ही शहर की मिठाईयों की दुकानों पर हलवाई विभिन्न मिठाईयों के साथ-साथ प्रसिद्ध मरके बनाते दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों को इस वर्ष अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। दीपावली के मौके पर वाहनों और इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें