PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दशहरा मेले में मीरा रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ समापन - Chittorgarh News

दशहरा मेले में मीरा रंगमंच पर रंगारंग कार्यक्रम का हुआ समापन

SHARE:

राष्ट्रीय दशहरा मेले 2024

पालिकाध्यक्ष शारदा सहित मीरा रंगमंच समिति ने अतिथियों का किया हार्दिक स्वागत अभिनंदन

निंबाहेड़ा(जमील अहमद) नगरपालिका द्वारा आयोजित राष्ट्रीय दशहरा मेला में मीरा रंगमच पर गुरुवार रात्रि को जेके सीमेंट यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ओर जिला कांग्रेस महासचिव एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मीरा रंगमंच समिति के सदस्य जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय दशहरा मेला के अंतर्गत प्रतिदिन मीरा रंगमंच पर आयोजित किए जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार रात्रि को मीरा रंगमंच पर जेके सीमेंट यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल लाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य मेला समिति अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा के साथ अतिथियों ने मां सरस्वती देवी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अतिथियों के मीरा रंगमंच पर पहुंचने पर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा, मीरा रंगमंच समिति के जावेद खान,रोमी पोरवाल, स्वागत समिति के नितेश लोट, फिरदौस बी, निलोफर मेव एवं मेला समितियों के ओम प्रकाश शर्मा, कालू कुमावत आदि ने सभी को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, ओपर्णा ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।

मीरा रंगमंच समिति सदस्य रोमी पोरवाल ने बताया कि गुरुवार रात्रि को रानी इवेन्ट्स, उज्जैन-मय प्ले बेक सिंगर आस्था गिल, प्रियांश इवेन्ट्स, उज्जैन-मय एंकर नेहा शर्मा, मॉडल रश्मि शर्मा एवं सवंत बादशाह पंजाबी द्वारा रंगारंग आर्केस्टा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विशेषकर प्लेबैक सिंगर आस्था गिल ने अपनी जादुई आवाज में एक से एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत कर दशकों को मनोरंजित किया। मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण,जनप्रतिनिधि गण गणमान्य गण एवं बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से मेलार्थियों ने मीरा रंगमंच पांडाल में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

यह खबरे भी पढ़े…

*कब्रिस्तान में कब्र से छेड़छाड़ का मामला आया सामने – Chittorgarh News*

कब्रिस्तान में कब्र से छेड़छाड़ का मामला आया सामने

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *