स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में चित्तौड़गढ़ नगरपरिषद ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया,

चित्तौड़ वासी अचंभित
चित्तौड़गढ़। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में चित्तौड़गढ़ नगरपरिषद ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुधवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोग्राम में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो को देकर सम्मानित किया।
हालांकि चित्तौड़गढ़ वासी इस बात से अनजान है की उनके वार्डो में सफाई कब कब हुई ये किसी को पता नहीं है, कई कई वार्डो में तो हफ्तों तक नालियां साफ नहीं होने के साथ झाड़ू भी नहीं लगती है। फिर भी चित्तौड़ नगर परिषद को प्रथम पुरुस्कार मिलने से लोगों का अचंभित होना स्वाभाविक है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






