PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 70 वॉ वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक - Chittorgarh News

70 वॉ वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक 

SHARE:

70 वॉ वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जायेगा 

वन्यजीव सप्ताह के तहत होंगे विविध कार्यक्रम
चित्तौड़गढ़। वन्य जीव प्राणियों के संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 2 से 8 अक्टूबर 2024 के मध्य 70 वॉ वन्यजीव सप्ताह आयोजित किया जायेगा।
उप वन सरक्षक वन्यजीव सोनल जौरिहार ने बताया की 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला 70 वॉ वन्यजीव सप्ताह तहत अलग अलग जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।
उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को वन मण्डल परिसर में वन्यजीव सरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता, साईकिल रैली व वन्यजीव सप्ताह का उद्धघाटन कार्यक्रम वन मंडल परिसर में होगा, इसमें विद्यालय के विद्यार्थी, समाजसेवी, पर्यावरण प्रेमी, तथा साईकिल क्लब के सदस्य शामिल होंगे, 3 अक्टूबर को सीतामता एवं बस्सी वन्यजीव अभ्यारण्य में आस पास के ग्रामीण व वानिकी विकास सिमिति के सदस्यों द्वारा भ्रमण व स्वछता श्रमदान कार्यक्रम होगा।
4 व 5 अक्टूबर को दमदमा गेट सीतामता वन्यजीव अभ्यारण्य में आसपास के विद्यालय के छात्र छात्रोंओ व अध्यापको का अभ्यारण्य भ्रमण व वन्यजीवों सरक्षण संबधी तथा कठपुतली का भी कार्यक्रम आसपास के गावों होगा।
6 अक्टूबर को निंबध / चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन संबधित विद्यालय में होंगे। 7 अक्टूबर को नाका आरामपुरा सीतामता में विद्यालय के विधार्थी, समाजसेवी, पर्यावरणप्रेमी व आसपास के ग्रामीण वन एवं वन्यजीव के सरक्षण एवं वन्यजीव सरक्षण संशोधित अधिनियम का आधारभूत प्रशिक्षण
का आयोजन होगा एवं अंतिम दिवस 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय अधिकारियो की ट्रेकिंग व समापन समारोह मेघपुरा रेस्ट हॉउस पर होगा।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *