Creta car seized along with 74 kg illegal poppy husk

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही
चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में 74 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित भीलवाड़ा पासिंग एक क्रेटा कार को जब्त किया है हालांकि कार सवार तस्कर भागने में सफल हो गए।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला विशेष टीम की सूचना पर चित्तौड़ कोतवाली थाना क्षेत्र में घटियावली से राजपुरिया की तरफ काले रंग की क्रेटा कार में अवैध मादक पदार्थ परिवहन किया जा रहा है, जिस पर कोतवाली थाने से एसआई राजाराम मीणा जाप्ते सहित राजपुरिया गांव के बाहर पहुंचे जहां जिला विशेष टीम की सूचना के मुताबिक घटियावली की तरफ से आती हुई काले रंग की क्रेटा कार दिखाई दी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे, पुलिस टीम ने संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया तो कार चालक गाड़ी को अचानक तेज गति से भगाकर राजपुरिया गांव की तरफ ले गया, जिसका पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। तेज गति से भागते समय क्रेटा कार का टायर रास्ते में पड़े पत्थर से टकराकर फूट गया, जिस कारण कार रुक गई, कार चालक व उसके दो साथी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जिनकी पुलिस टीम ने काफी तलाश की, किंतु रात का समय व बारिश होने के कारण तीनों भागने में सफल रहे। पुलिस ने नियमानुसार क्रेटा कार की तलाशी ली तो गाड़ी में 5 कट्टों में भरा हुआ 74 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला, पुलिस ने नियमानुसार क्रेटा कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त लिया है।
पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 26-31 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन – Chittorgarh News*
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 26-31 अगस्त तक खेल सप्ताह का आयोजन
*विवादो में रहे पीएओं डाॅ. वैष्णव हुए एपीओं, डाॅ. मीणा को सौंपी पीएमओं की कमान – Chittorgarh News*
विवादो में रहे पीएमओं डाॅ. वैष्णव हुए एपीओं, डाॅ. मीणा को सौंपी पीएमओं की कमान
*सरियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे घुसी बोलेरो, सब इंस्पेक्टर की मौत – Chittorgarh News*
सरियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे घुसी बोलेरो, सब इंस्पेक्टर की मौत
*रोशन पेंट्स अब अपने नए अंदाज़ में – Chittorgarh News*
*हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास, अपने ही दोस्त की चाकू से की हत्या – Chittorgarh News*
हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास, अपने ही दोस्त की चाकू से की हत्या
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






