महिला को बातों में लगा सोने के जेवर उड़ाने वाली बिहार गैंग का पर्दाफाश,

दो आरोपी गिरफ्तार, एक बाईक जब्त
चित्तौड़गढ़। शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सांवरिया नगर से गत 26 जुलाई को महिला को बातों में लगा सोने चांदी के जेवरात चमकाने के बहाने जेवरात उड़ा ले जाने के मामले का सदर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बाईक को जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 26 जुलाई को चित्तौड़गढ़ शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सांवरिया नगर से शांति लाल सुथार की पत्नी को अज्ञात बदमाश पुराने बर्तन व गहने चमकाने के बहाने सोने के जेवर व चांदी की मुर्तिया लेकर मोटरसाईकिल पर फरार हो जाने के मामले में वांछित अपराधियों की तलाश व गिरफ्तारी कर माल बरामदगी के लिये एएसपी परबत सिंह, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेजकुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना के एएसआई नगजीराम, कांस्टेबल. कुलदीप कृष्ण, गजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विनोद कुमार की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साधनों से अज्ञात आरोपियों को नामजद कर उनके निवास जिला कटीहार बिहार पहुंच दो आरोपी बिहार के कटीहार जिले के गिरीयामा थाना फलका निवासी चंदन कुमार पुत्र सदानन्द शाह ठठेरा एवं कटीहार जिले के लक्ष्मीपुर थाना बरारी निवासी दिलीप शाह पुत्र सरयुग शाह ठठेरा को गिरफ़्तार किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल होण्डा साईन को जब्त किया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास व शेष आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
मामले में अन्य दो आरोपी कटीहार जिले के लक्ष्मीपुर थाना बरारी निवासी विजेन्द्र शाह उर्फ विठ्ठल साह पुत्र प्रदीप शाह व बमबम शाह पुत्र श्याम शाह ठठेरा की गिरफ्तारी शेष हैं।
यह खबरें भी पढ़ें…
*कपासन में दीवाना बाबा के उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित – Chittorgarh News*
कपासन में दीवाना बाबा के उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित
*प्रभारी सचिव दो जिले के दौरे विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक – Chittorgarh News*
प्रभारी सचिव दो जिले के दौरे विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक
*अंतिम दिन 16 स्पर्धाओं में 41 पदकों का फैसला, स्टेट में श्रीगंगानगर का रहा दबदबा – Chittorgarh News*
अंतिम दिन 16 स्पर्धाओं में 41 पदकों का फैसला, स्टेट में श्रीगंगानगर का रहा दबदबा
*शिवालयों में हरियाली अमावस्या पर हुई विशेष पूजा अर्चना – Chittorgarh News*
*सावन की झड़ी के बीच हरियाली अमावस्या पर्व पर उमड़ा जन सैलाब – Chittorgarh News*
*मजिस्ट्रेट्स के घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने खरीदार सहित 3 को और किया गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
मजिस्ट्रेट्स के घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने खरीदार सहित 3 को और किया गिरफ़्तार
*जमीन विवाद को लेकर शिक्षको के साथ मारपीट – Chittorgarh News*
*शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना जी का जंजाल – Chittorgarh News*
और भी खबरें पढ़ने के लिए अभी विजिट करें:
www.chittorgarhnews.in
आपके अपने चैनल चित्तौड़गढ़ News को यूट्यूब पर सब्सक्राइब का विडियोज और खबरों को देखें..
लिंक पर क्लिक कर यूट्यूब चैनल पर जाएं…
https://youtube.com/@chittorgarhnews2014?si=-EMLlDuxmvVxJLaE
फेसबुक और एक्स पर भी चित्तौड़गढ़ news पेज को फ़ॉलो करके आप खबरें पा सकते है।
धन्यवाद…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






