PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुआ 160 यूनिट रक्तदान - Chittorgarh News

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हुआ 160 यूनिट रक्तदान

SHARE:

चित्तौड़गढ़। टीम जीवन दाता संस्था द्वारा पिछले 6 वर्षों से निरंतर रक्तदान क्षेत्र में निस्वार्थ बीमार पीड़ितों के लिए सेवा कार्य कर लोगों को जीवन दान देने का कार्य कर रही है। इस सेवाकार्य को लोग अलग-अलग अवसर पर कर लोगों को एक नया जीवन देते हैं।

इसी क्रम में टीम जीवन दाता चित्तौड़गढ़ और अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गुरु पुर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत कनेरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर 11 बजे प्रारंभ हुआ। लगभग 50 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। साथ ही शिविर में मातृशक्ति भी रक्तदान करने में पीछे नहीं रही। कुल 7 महिलाओं ने रक्तदान किया जिनमें रेखा धाकड़, अंतिमबाला धाकड, चंचल सुथार, हिमानी धाकड़, पूजा धाकड, सागर बाई और सुमन जैन थी। सुमन जैन और सागर बाई की उम्र 40 साल से ऊपर थी। साथ ही आकाश धाकड़ और उनकी पत्नी हिमानी ने जोड़े से रक्तदान किया। दिन भर चले रक्तदान शिविर में कुल 160 युनिट रक्तदान संपन्न हुआ। रक्तदान संग्रहण राजकीय महाराणा भोपाल ब्लड बैंक उदयपुर तथा श्री सांवलियाजी राजकीय ज़िला चिकित्सालय ब्लड बैंक चित्तौड़गढ़ की टीम द्वारा किया गया। टीम जीवन दाता द्वारा सभी रक्त वीरों और रक्तवीरांगनाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*गुरुभक्ति है सफलता का सोपान: श्री श्री रोहित गोपाल – Chittorgarh News*

गुरुभक्ति है सफलता का सोपान: श्री श्री रोहित गोपाल 

*निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ढाई सौ मरीज लाभान्वित – Chittorgarh News*

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में ढाई सौ मरीज लाभान्वित

*फेसबुक पर सस्ते जनरेटर सेट बेचने का लालच देकर साढ़े 5 लाख रूपये की साईबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार – Chittorgarh News*

फेसबुक पर सस्ते जनरेटर सेट बेचने का लालच देकर साढ़े 5 लाख रूपये की साईबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

*खुशहाली की कामना के साथ साथ गुरुओं का लिया आशीर्वाद – Chittorgarh News*

खुशहाली की कामना के साथ साथ गुरुओं का लिया आशीर्वाद

*चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ़्तार

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *