PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ़्तार - Chittorgarh News

चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद, दो गिरफ़्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। गत दिनों शहर चित्तौड़गढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी गई मोटर साईकिलों का खुलासा करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छः मोटर साईकिलें बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया की शहर के विभिन्न इलाको से चोरी गये वाहनो की बरामदगी एवं अपराधियो की धरपकड के लिये थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे थाना के एएसआई नगजीराम, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह व विनोद कुमार द्वारा बाईक चोरी होने वाले स्थानो पर निगरानी रखी गयी। निगरानी के दौरान कुछ संदिग्धो को चिन्हित किया गया एवं उन्हे डिटेन कर पूछताछ की गयी।

पुछताछ के दौरान आरोपियो ने शहर के यश नगर, सावंरिया हॉस्पीटल, निम्बाहेडा हॉस्पीटल विभिन्न स्थानो से कुल छः मोटर साईकले चोरी करना बताया। पुछताछ के बाद कुल छः मोटर साईकले बरामद कर दोनो आरोपियों सेमलिया थाना शंभुपुरा निवासी ताराचन्द पुत्र नारायण मेघवाल व कैलाश पुत्र मदनलाल मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *